फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The District Magistrate inspected the primary school.

Haridwar News: जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया

Thu, 15 Oct 2026 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the primary school.
- छात्रों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे, ब्लैकबोर्ड पर लिखवाए गणित के उत्तर
विज्ञापन

- नए भवन बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बृहस्पतिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नए भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कक्षाओं में गए और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे और गणित के सवाल भी ब्लैकबोर्ड पर हल करवाए। बच्चों ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि की सराहना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी जाए। इससे बच्चे किताबी ज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग करना सीख सकेंगे। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल-कूद को भी आवश्यक बताया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाध्यापिका सपना रानी और जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नए भवन और खेल मैदान पर जोर
जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यह प्रस्ताव पुराने भवन के स्थान पर बनाया जाएगा। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विद्यालय में खेल मैदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल-कूद के लिए पर्याप्त स्थान मिलने से बच्चों में शारीरिक क्षमता का विकास होता है। इससे अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed