फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The devotees' steps did not falter even amidst the rain.

Haridwar News: बारिश के बीच भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम

Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The devotees' steps did not falter even amidst the rain.
कांवड़ लेकर जाते ​​शिवभक्त । संवाद
मंगलवार की देर रात पंचक समाप्त होने के बाद बुधवार को मौसम में बदलाव आया और सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई। वे अपनी सनातन यात्रा जारी रखे हुए हैं। बारिश के बीच भी बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। यह यात्रा विश्व की सबसे बड़ी यात्राओं में से एक है। बारिश को शिवभक्तों ने भोलेनाथ का आशीर्वाद माना और पूरे उत्साह से कांवड़ लेकर निकलते रहे।
विज्ञापन

बारिश में भीगते हुए भी कांवड़ यात्रियाें के कदम नहीं रुके। धर्मनगरी हरिद्वार का दृश्य इन दिनों रेलवे ट्रैक की तरह दिख रहा है। जब तक कांवड़ यात्री पटरी से गुजरते हैं तब तक बैरिकेड लगाकर पुलिस आवागमन को रोकती है। जब आवागमन शुरू होता है तो कांवड़ यात्रियों को रोका जाता है। समूचे शहर में अमरापुर घाट से लेकर बहादराबाद तक यही दृश्य दिखा। हालांकि ट्रैफिक से ज्यादा समय कंधे पर गंगा जल लेकर पटरी से गुजर रहे यात्रियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मौसम बारिश के चलते काफी सुहावना हो गया। कांवड़ यात्रियों के कदम बारिश की बूंदों में आस्था और विश्वास के साथ शिव कृपा पाने के लिए लगातार बढ़ते रहे। हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। यह यात्रा सनातन संस्कृति के एक बड़े महायज्ञ का स्वरूप ले चुकी है। आस्था का यह अद्भुत संगम हर जगह देखने को मिल रहा है। यात्रा के छठवें दिन से ही शहर बोल बम और डीजे की धुन से सराबोर होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed