फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The desire to shed light with the Ganges remained unfulfilled

अधूरी रह गई लता जी की हरिद्वार आने की इच्छा

Sun, 06 Feb 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
The desire to shed light with the Ganges remained unfulfilled
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद गंगा में पुष्प अपित कर श्रद्धांजलि देते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन से हर कोई स्तब्ध है। लता मंगेशकर हरिद्वार में गंगा तट पर सुरों की गंगा बहाना चाहती थी, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद ने लता मंगेशकर को समन्वय सेवा पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आमंत्रण भेजा था। उस वक्त अचानक लता मंगेशकर का स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिससे वह हरिद्वार नहीं आ सकी।
विज्ञापन

समन्वय सेवा ट्रस्ट धार्मिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को समन्वय सेवा सम्मान प्रदान करता रहा है। हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय बताते हैं, 1990 के दशक में सम्मान के लिए लता मंगेशकर को भी चयनित किया गया। उस वक्त स्वामी सत्यमित्रानंद ने लता मंगेशकर को हरिद्वार आमंत्रित किया। लता मंगेशकर ने हरिद्वार आने का आमंत्रण स्वीकारा था। समारोह में लता मंगेशकर के आने को लेकर हरिद्वार के लोग काफी उत्साहित थे, लेकिन ऐन वक्त लता मंगेशकर का स्वास्थ्य खराब होने से उनको अस्पताल जाना पड़ा था। जिससे वह हरिद्वार सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सकी। समन्वय सेवा ट्रस्टी आरडी शास्त्री बताते हैं, इसके बाद स्वामी सत्यमित्रानंद ने लता मंगेशकर से बातचीत कर उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना था। तब लता ने हरिद्वार मां गंगा के तट पर आने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन लता मंगेशकर हरिद्वार नहीं आ सकीं।
विज्ञापन

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी और व्यापारियों ने मां गंगा में दीपदान कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुनील सेठी ने कहा कि लता मंगेशकर को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, अजय कुमार, महेश कुमार, भूपेंद्र गुप्ता, उमेश चौधरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लता मंगेशकर का निधन अपूरणीय क्षति : रविंद्रपुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करती थंी। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि लता संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed