{"_id":"6828da2d25ae26de080a3377","slug":"the-corporations-bulldozer-roared-to-remove-encroachment-causing-commotion-haridwar-news-c-35-1-sdrn1006-133001-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अतिक्रमण हटाने के गरजा निगम का बुलडोजर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अतिक्रमण हटाने के गरजा निगम का बुलडोजर, हंगामा
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम की ओर से परशुराम चौक से लेकर चंद्राचार्य चौक तक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। नालों पर बने पक्के स्लैब ध्वस्त करने के साथ-साथ अवैध निर्माण हटाए गए। इस दाैरान चंद्राचार्य चौक के पास व्यापारी नेताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कुल तीन व्यापारियों का 8500 रुपये का चालान भी काटा गया।
देर शाम तक चले इस अभियान में कई दौर की झड़प भी हुई। इसमें पुलिस या प्रशासन के जिम्मेदार अभियान में नहीं दिखे। बावजूद इसके निगम के कर्मियों ने कई ऐसे लोगों को सामान भी जब्त किया।
हरिद्वार के बड़े व्यापारियों ने अपने दुकानों के बाहर नालों पर पक्का निर्माण कर उसके आगे की जगह फुटपाथ पर दुकानें लगावा रखी है। इसके लिए उन्हें नगर निगम प्रशासन की ओर से कड़ी चेतावनी भी दी गई। कई दुकानदारों ने तो दबी जुबान में यहां तक कहा कि वह माह भर का रुपया पहले ही दुकान और मकान मालिक को दे चुके हैं। ऐसे में जब उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं तो वह सामने नहीं आ रहे। इस बात को लेकर नगर निगम टीम के लोगों ने उनके सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सामने आ रहे ऐसे हालात कि सफाई कर पाना है संभव नहीं
नगर निगम का अभियान जोरों पर है, बावजूद इसके कई जगहों पर अतिक्रमण के चलते इस तरह हालात सामने आ रहे हैं कि नालों से इस साल पानी निकल पाना संभव नहीं है। नगर के कुछ कर्मियों का कहना है कि कई जगह तो नाला बचा ही नहीं है। केवल ऊपरी हिस्से से जो स्लैब उखाड़े जा रहे हैं उसके नीचे बाकायदा दीवाल चलाई गई है। यही नहीं नालों में कई लोंगों ने छत डालकर सेप्टिक टैंक भी बना लिए हैं। उसे खोलने और पूरे नाले को साफ करने के लिए करीब दो महीने का वक्त लगेगा। हालाकि नगर निगम जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर पिछले 4 दिनों से लगातार हरिद्वार, ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, रानीपुर मोड़ जैसी जगहों से अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्यवाही कर रहा है ।