{"_id":"6aef1b09ec4f2c60e303a9f5","slug":"the-contractor-threatened-the-factory-owner-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156421-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ठेकेदार ने फैक्टरी मालिक को धमकी दी, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ठेकेदार ने फैक्टरी मालिक को धमकी दी, प्राथमिकी
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, 1.41 लाख के भुगतान को लेकर विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेट्रीज के मालिक ने ठेकेदार पर गाली-गलौज करने और फैक्टरी में आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फैक्टरी मालिक अश्वनी गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिपाल सिंह राणा लंबे समय से उनकी फैक्टरी में ठेकेदारी का काम कर रहा है। आरोप है कि ठेकेदार मजदूरों के वेतन का भुगतान समय पर नहीं करता था। सितंबर तक का भुगतान उसके खाते में भेजा जा चुका है, जबकि 1.41 लाख शेष हैं।
मजदूरों का हिसाब कराने के लिए यह रकम रोकी गई थी। आरोप है कि पांच नवंबर को ठेकेदार ने फोन पर गाली-गलौज कर फैक्टरी में आग लगाने और काम नहीं करने देने की धमकी दी। इसके बाद मजदूरों को एकत्र कर काम बाधित करने का प्रयास किया। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।