{"_id":"615b46ef8ebc3e471364b65d","slug":"the-contractor-grabbed-20-lakhs-of-the-builders-haridwar-news-drn392442410","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने कालोनाइजर के हड़पे 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने कालोनाइजर के हड़पे 20 लाख
विज्ञापन
हरिद्वार। ठेकेदार ने बिल्डर्स के फ्लैट का निर्माण कार्य कराने के लिए दिए 20 लाख रुपये हड़प लिए।
उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक गांव दादूपुर गोविंदपुर निवासी मेहरबान अली ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी एमएम बिल्डर्स एवं डेवलपर्स नाम से फर्म है। वह भूमि खरीदकर उसमें कॉलोनी और फ्लैट बनाकर बेचते हैं। मेहरबान का कहना है कि दादूपुर निवासी अब्दुल सलाम निर्माण कार्य का ठेकदार है, जो 2014 से उनके साथ काम करता चला आ रहा है। मेहरबान का कहना है कि वर्ष 2018 में उन्होंने गांव दादूपुर गोविंद में गेस्ट हाउस के पास साईं धाम के नाम से 14 बीघे में कॉलोनी विकसित की। अब्दुल सलाम को कॉलोनी में प्लाट नंबर 57, 64, 71, 72 व 73 पर एक मंजिला मकान का निर्माण करना था। इसके लिए मेहरबान ने अब्दुल सलाम के खाते में 35 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए।
आरोप है कि अब्दुल सलाम ने कॉलोनी में मकान बनाने का काम शुरू नहीं किया। इसके बाद जब मेहरबान ने अब्दुल से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने दो किस्तों में 15 लाख रुपये वापस कर दिए। इसके बाद बकाया 20 लाख 29 हजार रुपये का तकाजा करने पर अब्दुल सलाम लॉकडाउन का बहाना बनाकर टालता रहा। आरोप है कि छह सितंबर केे शाम साढ़े छह बजे जब मेहरबान अपने भाई के साथ पथरी पावर हाउस वाली रोड से अपने घर जा रहा था तो अब्दुल सलाम एवं उसके भाई कुरबान ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।