{"_id":"df610bf801b82d80201a07318f9dd8d0","slug":"the-commotion-in-the-executive-retired-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कार्यकारिणी की बैठक में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कार्यकारिणी की बैठक में किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। छह महीने से पेंशन और अन्य देयों का भुगतान नहीं होने से नाराज नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी शुक्रवार को बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में घुस गए और हंगामा किया। मेयर ने तीन दिन में उनके साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू होते ही सेवानिवृत्त कर्मचारी जबरन बैठक में घुस गए। कर्मचारियाें ने पेंशन नहीं मिलने और देयों का भुगतना नहीं होने से आ रही समस्याओं को रखा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दुखड़ा सुनने के बाद मेयर मनोज गर्ग ने तीन दिन के अंदर उनके साथ बैठक कर उनकी पेंशन तथा अन्य देयों के साथ संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान की समस्या के समाधान को ठोस कार्ययोजना बनाने व उसको बोर्ड में पारित कराकर क्रियान्वित कराने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन सचिव मदन पाल ने ऐलान किया कि मेयर ने आश्वासन के अनुसार तीन दिन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक माह पेंशन भुगतान के साथ लाखों रुपये के अन्य देयों की रूपरेखा का प्लान प्रस्तुत नहीं किया तो फिर दो मार्च को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में एसोसिएशन ढोल बजाकर सोए निगम प्रशासन को जगाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव सेवक, सचिव गंगा प्रसाद, राजेंद्र त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्रा, रामचरण, राजेंद्र बिष्ट, सुरजीत, श्रीकृष्ण वाजपेयी, यशजीत त्यागी, सुलोचना, कैलाशो आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन