{"_id":"f503d642716765773431034f50b06fc7","slug":"the-commotion-in-oatmeal-worm-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलिया में कीड़ा महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलिया में कीड़ा महिलाओं ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहादराबाद। सलेमपुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रथम की ओर से महिलाओं को दिए जा रहे दलिये में कीड़ा निकलने पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार की दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम चौहान अपने आगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर महिलाओं को प्रत्येक महीने दिया जाने वाला राशन दलिया, चने की दाल, किशमिश आदि वितरण किया जा रहा था। एक महिला को मिले दलिये के पैकेट में कीड़ा निकला। इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गई। पूजा, संगीता, बबीता, वंदना, अमरेशी आदि महिलाओं ने बताया कि गांव में तीन माह से वृद्ध महिलाओं को तीन माह से कोई भी राशन नहीं दिया है। आरोप लगाया है की यह पुराना दलिया दिया जा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम का कहना है की यह राशन गलती से आ गया है। इसको बदला जाएगा।
विज्ञापन