{"_id":"57bde5324f1c1b680cd4f18a","slug":"the-chief-complaint-of-the-wife-of-bjp-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री की पत्नी की दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री की पत्नी की दी तहरीर
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के श्यामपुर थाने में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की गुमशुदगी की तहरीर देने के अगले ही दिन भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार कोतवाली पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत की गुमशुदगी तहरीर दी। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि व जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को हरिद्वार कोतवाली में एकत्र हुए। इस मौके पर ओमप्रकाश जमदग्नि ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। कहा कि रेणुका रावत ने चुनाव के दौरान लोगों को बहलाने फुसलाने के लिए झूठे वायदे किए थे। चुनाव हारने के बाद रेणुका गायब हो गई। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्टिंग, अवैध खनन, भू माफियाओं से घिरी हुई है। अगले चुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि रेणुका रावत को जनहित में ढूंढना जरूरी है। प्रदर्शन में महामंत्री डा. जयपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा, आशु चौधरी, सुमित श्रीकुंज, अभिषेक गौड़, मास्टर धर्मेंद्र, गीता भाटिया, रेणू शर्मा, मनोरमा शर्मा, प्रदीप कालरा, अश्वनी चौहान, अनामिका शर्मा, संदीप शर्मा, कन्हैया खेवडिय़ा, हरीश मल्होत्रा, रवि धींगड़ा, गौरव भारद्वाज, संजय चोपड़ा, कमला जोशी, संजय त्रिवाल, चंद्रकांत पांडेय, कुसुम गांधी, कमलेश सिंघल, विजय शर्मा, राहुल कांडपाल, शिवम आदि शामिल थे।
विज्ञापन