फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The accused who raped a girl with a reward of Rs 5,000 arrested

Haridwar News: युवती से दुष्कर्म करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The accused who raped a girl with a reward of Rs 5,000 arrested
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाली युवती को कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते 21 नवंबर को एक युवती ने तहरीर देकर बताया था कि वह इंडस्ट्रीयल एरिया में एक कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात सचिन कुमार निवासी थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। एक दिन उसने फोन कर गैस प्लांट चौकी के पास अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया, जहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


आरोप था कि लगातार एक साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उस पर एसएसपी की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी सचिन को सलेमपुर से बहादराबाद जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed