{"_id":"682f7177d8dd8e5a150798a4","slug":"the-accused-disappeared-after-borrowing-20-lakhs-in-the-name-of-business-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133191-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: व्यापार के नाम पर 20 लाख उधार लेकर गायब हो गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: व्यापार के नाम पर 20 लाख उधार लेकर गायब हो गया आरोपी
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में व्यापार करने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति लापता हो गया। मार्च माह से लापता व्यक्ति पर कई लोगों से करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार निवासी प्रधान वाली गली नई बस्ती खड़खड़ी ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आकाश पांडेय निवासी बनखंडी आश्रम भीमगोडा ने उनसे व्यापार के नाम पर बीस लाख रुपये उधार लिए थे। उसने रुपये तीन महीने के भीतर लौटाने का वादा किया था। उन्होंने पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से और 15 लाख रुपये सीधे उसके बैंक खाते में जमा करवाए थे। तय समय बीतने के बावजूद उसने रकम वापस नहीं की और बहानेबाज़ी करता रहा।
आरोप है कि 15 मार्च को जब वह आकाश पांडेय से मिलने उसके घर गया तो पता चला कि वह पिछले कई दिनों से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। मोहल्ले में पूछताछ करने पर यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी व्यापार के नाम पर बड़ी रकम उधार ली है और उन्हें चेक देकर टाल रहा था। आरोप है कि आकाश पांडेय ने पूर्वनियोजित साजिश के तहत लोगों को विश्वास में लेकर लाखों रुपये की ठगी की है और अब फरार हो गया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।