{"_id":"5e6e6a5b8ebc3ea81b1ff7de","slug":"terror-of-car-thieves-in-kankhal-haridwar-news-drn3392856169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनखल में कार सवार चोरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनखल में कार सवार चोरों का आतंक
विज्ञापन
कनखल क्षेत्र में कार सवार चोरों की टोली ने दो दुकानों के ताले चटका दिए, हालांकि दुकानों से सामान ले जाने में चोर असफल रहे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कनखल पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना क्षेत्र के कुंदन विहार (राजागार्डन) में घटी। कृष्णानगर कालोनी निवासी राकेश कुमार का जनजीवन मेडिकल स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। उनकी दुकान से सटी कमल की कंप्यूटर रिपेयरिंग की वर्कशाप है। रोजाना की तरह मेडिकल स्टोर स्वामी का रिश्तेदार जब दुकान पर पहुंचा तब देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। शटर उठाने पर देखा कि अंदर सब कुछ सुरक्षित था। चंद मिनट बाद पता चला कि बगल में कमल की कंप्यूटर रिपेयरिंग वर्कशाप का भी ताला टूटा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस में अफरा तफरी मच गई।
आनन फानन में जगजीतपुर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब सामने आया कि कार सवार चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।