{"_id":"6ae88e156ef96369ec0016fe","slug":"ten-uphcs-in-the-district-reopened-patients-relieved-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156223-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जनपद के दस यूपीएचसी फिर से शुरू, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जनपद के दस यूपीएचसी फिर से शुरू, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार और रुड़की में चल रहे 10 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिर से शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को राहत मिल गई है। उन्हें अब सरकारी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
जनपद में 11 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) नवंबर 2022 से पीपीपी मोड पर संचालन शुरू किया गया था, लेकिन इनका अनुबंध (कार्यकाल) 30 अक्तूबर को समाप्त हो गया था। इस वजह से शासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 31 अक्तूबर से अपने स्तर से यूपीएचसी का संचालन शुरू करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी नहीं होने पर यूपीएचसी का संचालन नहीं कर सके थे।
इस वजह से शनिवार को केंद्र नहीं खुल पाए थे। केंद्रों पर लटके ताले से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा था। कर्मचारियों ने भी रोजगार छीनने पर हंगामा किया था, मगर शाम को शासन ने पीपीपी मोड पर तैनात किए गए कर्मचारियों को ही आउटसोर्स से रखकर केंद्रों को शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने भी दावा किया था कि सोमवार से पूर्व केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर केंद्र शुरू हो गए। केंद्रों में पहले की तरह मरीजों को प्राथमिक उपचार मिला। शिवलोक कॉलोनी केंद्र पर तैनात शाहरूख ने बताया कि मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। केंद्र पर 12 कर्मचारी तैनात हैं, जिन्होंने भी रोजाना की तरह ड्यूटी शुरू कर दी है।