फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ten gold-diamond rings and five lakhs stolen, two including woman named

Haridwar News: सोेने-हीरे की दस अंगुठियां और पांच लाख चोरी, महिला सहित दो नामजद

Sat, 03 Aug 2024 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ten gold-diamond rings and five lakhs stolen, two including woman named
हरिद्वार। कारोबारी के घर से सोने और हीरे की अंगुठियां और पांच लाख रुपये चोरी कर ली गई। कारोबारी ने एक महिला और युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों होटल का बिल चुकाए बिना ही भाग गए। उसके घर भी चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आकाश सिंह निवासी के-206, शिवालिक नगर ने शिकायत देकर बताया कि बिमलेश पांडे और अंशु झा निवासी बक्सर बिहार कुछ समय से उसके घर पर रह रहे थे। बिमलेश उसके कार्यालय का भी कुछ काम संभाल रहा था। उसके घर पर भी वह रहा था। पिछले 20 दिनों से उसने कार्यालय के बगल के एक होटल में अंशु झा निवासी पटना बिहार को अपनी पत्नी बताकर ठहराया हुआ था। दोनों 22 जुलाई को अचानक होटल से बिना बिल चुकाए भाग गए। अगले 23 तारीख को उसे जानकारी दी कि वह बिहार जा रहा है और दो दिन में आ जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बिमलेश वापस नहीं आया। वह जब अपने घर लौटे तो बेडरूम से आठ सोने और दो हीरे की अंगूठियां और पांच लाख की रकम गायब थी। संदेह जताया कि चोरी में बिमलेश पांडे और अंशु झा का हाथ है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed