{"_id":"57e969604f1c1be36f573f71","slug":"ten-car-in-shivalik-nagar-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में धमाके से दहला शिवालिक नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में धमाके से दहला शिवालिक नगर
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शिवालिक नगर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक खड़ी कार के धमाके से परखच्चे उड़ गए। एक मोटरसाइकिल सवार को हल्की चोट आई। कार में लदे अग्रिश्मन उपकरण में से एक उपकरण के फटने पर हादसा हुआ। गनीमत ये रही कि जब उपकरण फटा तब चालक कार में नहीं था। अग्निश्मन उपकरण सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना सुबह शिवालिक नगर बहादराबाद मुख्य मार्ग पर करीब ग्यारह बजे हुई। रोशनाबाद की ओर से आ रही सेंट्रो कार को सड़क किनारे रोककर चालक पास की एक दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज कराने चला गया। इसी दौरान तेजी से हुए विस्फोट के बाद कार के पूरे परखच्चे ही उड़ गए। कार के बगल से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल चोटिल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। भारी संख्या में आमजन एकत्र हो गए। सूचना पर एसआई कुंदन सिंह राणा घटनास्थल पर पहुंचे। कार में लदे सिलेंडरों को देखकर दमकल विभाग को बुलाया गया। फिर एक एक कर सभी सिलेंडर उतारे गए। तब पता चला कि एक सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है। एसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कार चालक मुहिल अहमद निवासी गांव रानीपुर ने बताया कि यह सभी अग्निश्मन उपकरण सिडकुल की एडवांस इलेक्ट्रानिक्स, आईपी टू सलेमपुर महदूद के है और वह इन्हें जैसिका फायर प्रोटेक्शन से रिफिल कराकर ही वापस कंपनी ले जा रहा था। बताया कि संभवत लीकेज के चलते ही सिलेंडर फटा होगा।
विज्ञापन