{"_id":"61b8b4fda89cb8363d300466","slug":"tell-the-ill-effects-of-drugs-to-the-students-haridwar-news-drn398746287","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी नश से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी नश से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी किशनपुर में वार्षिक प्रतियोगिता का उद्धाटन करते अतिथि ।
- फोटो : HARIDWAR
फोटो बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर एवं इनर व्हील क्लब अध्यक्ष मनु शिवपुरी ने पुलिस की मदद से ज्वालापुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। उनके अभियान में कालेज के छात्र एवं छात्राएं शामिल हुई।
मनु शिवपुरी ने कहा कि हरिद्वार के युवाओं में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जो कि चिंता का कारण है। जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाने की जरूरत है। ज्वालापुर पुलिस, एडीटीएफ हरिद्वार और इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया। जिसमें बच्चों को नशे के दुष्परिणाम, ड्रग्स का सेवन व विक्रय करने पर सजा का प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान में बच्चों को साइबर अपराधों से संबंध में भी बताया गया। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई नितेश शर्मा, एसआई शेख सद्दाम समेत अन्य लोगों ने छात्रों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट नीलम ननकानी, पायल मित्तल साक्षी गुप्ता, रूपल अरोड़ा मौजूद रही।
युवाओं को जागरूक करेगा जमीयत उलेमा ए हिंद
- नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, कमेटी बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए जमीयत उलेमा ए हिंद ने मुहिम शुरू की है। जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान से इसकी शुरूआत की गई है। जमीयत उलेमा ए हिंद के सूबाई सदर मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि नौजवान किसी भी कौम की पूंजी होते हैं। नौजवान सही रास्ते पर होगा तो कौम का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस दौरान 16 सदस्यों को मिलकर कमेटी का गठन किया, जो युवाओं को जागरूक करेगा। इस दौरान मास्टर अहसान इलाही, मौलाना हारून, मौलाना नसीम, हाफिज हसन, मास्टर साजिद, हाजी नईम कुरैशी, वसीम अहमद, आबाद कुरैशी, अब्बास आदि मौजूद रहे।