{"_id":"5e14cc298ebc3e87c9332f9c","slug":"tehsil-day-complaints-reached-in-rain-haridwar-news-drn332019260","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस: बारिश के चलते नहीं पहुंच सके फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: बारिश के चलते नहीं पहुंच सके फरियादी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। तेज बारिश के चलते मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या काफी कम थी। बारिश में कड़ी मशक्कत के बाद पहुंच किसानों ने प्रशासन से हाथियों द्वारा तहस नहस की गई फसलों का मुआवजा मांगा। साथ ही पेयजल के कनेक्शन लगाने पर 500 रुपये लिए जाने की शिकायत की।
तहसील दिवस में पहुंचे फेरुपुर, मिस्सरपुर, धनपुरा, बादशाहपुर आदि गांवों से पहुंचे किसानों ने बताया कि हाथी उनकी गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों को भगाने पर हाथी हमला कर देते हैं। ऐसे में किसान हाथियों से फसलों को बचाने में पूरी तरह से असमर्थ है। किसानों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तहसील के अधिकारियों ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम अजीतपुर के निवासी विजेंद्र सिंह चौहान ने पेयजल के पुराने कनेक्शन को दोबारा जोड़ने की एवज में संबंधित विभाग की ओर से 500 रुपये प्रति कनेक्शन मांगने की शिकायत की। किसान दिनेश सिंह ने ट्यूबवेल पर मीटर लगवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा शहर सड़क की पैमाइस करने, प्रमाण पत्र समय से उपलब्ध कराने की मांग की गई। एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि सभी समस्याओं को संबंधित भेजा जाएगा। तहसील दिवस में राजस्व विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुखवंत सिंह, नायब तहसीलदार सुशील कुमार नायब तहसीलदार, ललित मोहन, ऋषिपाल चौहान, राजस्व उप निरीक्षक, चकबंदी विभाग, लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।