{"_id":"6a01c3ac6c6652f0b800b403","slug":"teenagers-death-case-youth-arrested-on-charges-of-sexual-assault-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148671-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत का मामला : यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की मौत का मामला : यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लापता हुई किशोरी की बरामदगी के बाद संदिग्ध मौत होने के बाद पुलिस ने उसके मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ऋतिक (19) निवासी कनखल चौक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही किशोरी की मौत मामले में जहर खाने की बात ही सामने आई है। फिलहाल विसरा को सुरक्षित रखते हुए एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, आठ मई को मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी ट्यूशन जाने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह परिजन किशोरी को ढूंढकर कोतवाली लेकर पहुंचे थे। पूछताछ में उस वक्त किशोरी ने उसके साथ कोई संज्ञेय अपराध न होने की बात कही थी। बताया था कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ घूमने गई थी। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा करते हुए ऋतिक व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन बिंदुओं पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी ऋतिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि जांच में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसका यौन शोषण करने की पुष्टि होने पर आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मौत के मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने शरीर में संदिग्ध जहर मिलने की पुष्टि की है। जहर खाने से मौत की बात सामने आने के बाद विसरा को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। अन्य पहलुओं पर अभी जांच चल रही है।