{"_id":"d80421f7f85238c2492d41540b075b1d","slug":"teenager-looking-police-team-rushed-to-luxor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लक्सर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लक्सर रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। वाराणसी की नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने के आरोपी ऑटो रिक्शा चालक हिमांशु, उसके जीजा रवि एवं आश्रम कर्मचारी सतवीर को पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि दूसरी बहन की तलाश में पुलिस टीम ने लक्सर का रुख किया है।
विज्ञापन
वाराणसी की दो सगी बहनें अपने रिश्ते की बहन के साथ बिना बताए यहां चली आई थीं। आरोप है कि यहां रेलवे स्टेशन पर मिले दो ऑटो रिक्शा चालक हिमांशु एवं वासु उन्हें श्रवणनाथ नगर में कबीर आश्रम में ले गए थे जहां हिमांशु एवं वासु ने सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरी किशोरी से आश्रम कर्मचारी सतवीर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ऑटो रिक्शा चालक सगी बहनों को अलग-अलग जगह ले जाकर उन्हें डरा-धमकाकर दुष्कर्म करते रहे। फिर हिमांशु एक सगी बहन को अपने साथ ले गया था जबकि 10 जनवरी को दूसरे आरोपी वासु ने उसकी बहन को लक्सर रेलवे स्टेशन छोड़ दिया था। इस दौरान वासु के साथ उसका दोस्त अकरम भी था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वासु का कुछ अता-पता नहीं है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। किशोरियों के भी कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। बताया कि किशोरी को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन