{"_id":"60e887ba8ebc3ecd026e9d2e","slug":"teenager-filed-a-case-against-parents-haridwar-news-drn3839816160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने माता-पिता के खिलाफ दर्ज करवाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने माता-पिता के खिलाफ दर्ज करवाया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने अपने माता-पिता व भाई के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी का आरोप है कि उसे पढ़ाई करने से रोका गया। घर में उससे काम कराया जाता है। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। किशोरी की गुहार पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका ने कोर्ट में एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके माता-पिता और भाई उसे पढ़ाई नहीं करने देते। वहीं घर का सारा काम करवाते हैं। काम न करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हैं। बालिका ने बताया कि 27 मई से वह अपनी बुआ के घर रुड़की में रहने लगी। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने शिकायती पत्र कोर्ट में दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने थाना बहादराबाद में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।