फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teenage girl missing, youth accused of kidnapping and theft from home

Haridwar News: किशोरी लापता, युवक पर अपहरण व घर से चोरी का आरोप

Thu, 26 Feb 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing, youth accused of kidnapping and theft from home
पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने गांव के युवक पर बेटी को बहलाकर अपहरण करने और घर से नकदी व जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, धनपुरा की बस्ती में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात एक बजे करीब उसकी नाबालिग बेटी घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश और पूछताछ करने पर पता चला कि निशान उसे घुमाने का झांसा देकर या अन्य किसी प्रकार से बहलाकर अपने साथ ले गया। बेटी को उकसाकर घर में रखे बीस हजार और चांदी के आभूषण भी साथ मंगवा लिए और उन्हें लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद वह फेरूपुर चौकी पहुंचा और उसने घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर भी आई थी और आरोपी के परिजनों को किशोरी को वापस कराने के लिए सख्त हिदायत दी थी। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed