फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tahrir given for self-harm of high mast light

हाई मास्ट लाइट को खुदबुर्द करने पर एचआरडीए के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 29 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given for self-harm of high mast light
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापारमंडल के पदाधिकारियों ने चंद्राचार्य चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट को खुर्दखुर्द करने का आरोप लगाते हुए एचआरडी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देते हुए अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि चंद्राचार्य चौक का सौंदर्यीकरण कुंभ मेले में एचआरडीए की ओर से किया गया था। उस समय हाई मास्ट लाइट को हटा दिया गया था। जिसको दोबारा लगाने का वादा व्यापारियों से किया गया था। कुंभ मेला समाप्त होने के सात महीने बाद भी लाइट नहीं लगी है। जब इससे संबंधित एचआरडी अधिकारियों से वार्ता की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके विरोध में व्यापारियों ने कुछ समय पूर्व अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें अल्टीमेटम दिया था कि यदि 3 दिन के अंदर चौक पर लाइट लगने से संबंधित कार्य आरंभ नहीं हुआ तो चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी यदि जल्द ही आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सतनाम भाटिया, संजय द्विवेदी, उज्ज्वल पंडित, हिमांशु सैनी, शिवांग चक्रपाणि, शिवम अरोड़ा, प्रेम थापा, जलालुद्दीन, सिद्धेश्वर चौहान, विमल मल्होत्रा, योगेश वाधवा, ब्रजराज खरे, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed