फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tablet gift to 27 thousand students in the new year

नए साल में 27 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का तोहफा

Fri, 31 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Tablet gift to 27 thousand students in the new year
नए साल में पहले ही दिन जनपद के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब पांच हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का तोहफा मिलेगा। इसके लिए शनिवार को उनके खातों में पैसा पहुंच जाएगा। देहरादून से होने वाला यह कार्यक्रम हर विधानसभा के एक-एक स्कूल में टीवी स्क्रीन के माध्यम से स्कूलों में भी बच्चों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नई तकनीक से जुड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टैबलेट देने की घोषणा की थी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थी छात्र-छात्राओं के खातों में 12-12 हजार रुपये जारी करने जा रहे हैं। इस योजना में जनपद के कक्षा 10 और 12 के 4981 छात्र-छात्राओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा। इसमें कक्षा दस के 3348 और इंटरमीडिएट के 1633 विद्यार्थी शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट खरीद की मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी के खाते में पैैसा पहुंचने पर टैबलेट खरीदकर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के शुभारंभ के लिए प्रत्येक विधानसभा के एक राजकीय स्कूल में कार्यक्रम रखा गया है। इसमें क्षेेत्रीय विधायक के साथ कार्यक्रमों को बच्चों को लाइव दिखाया जाएगा। इसमें ज्वालापुर इंटर कॉलेज, भेल इंटर कॉलेज, श्यामपुर इंटर कॉलेज और मानूबांस इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed