फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   System improved at registration center, relief to devotees

पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्था सुधरी, श्रद्धालुओं को राहत

Sun, 05 Jun 2022 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
System improved at registration center, relief to devotees
चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराने के लिए अब श्रद्धालुओं को जद्दोजहद नहीं करनी पड़ रही है। पंतदीप पार्किंग में बने नए पंजीकरण केंद्र पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। व्यवस्था सुधरने के बाद श्रद्धालुओं को राहत मिली है। केंद्र पर किसी तरह की मारामारी की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

पंतदीप पार्किंग में पंजीकरण केंद्र पर भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा था। पीने के पानी से लेकर धूप से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और केंद्र पर व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने लाइव पड़ताल की। इस दौरान केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं में सुधार नजर आया। 10 काउंटरों पर श्रद्धालु आसानी के साथ पंजीकरण करा रहे थे। जबकि पास में ही श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय बनाकर कुर्सियों के अलावा नीचे गद्दे डाले गए। जहां कई श्रद्धालु आराम करते भी नजर आए। व्यवस्थाओं में सुधार होने से श्रद्धालु भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सुबह 10. 30 बजे
पंजीकरण केंद्र में 10 काउंटरों पर कम ही संख्या में श्रद्धालु लाइन में लगकर पंजीकरण करा रहे थे। पंजीकरण कराने को लेकर किसी तरह की मारामारी नजर नहीं आई। पानी और शौचालय की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। केंद्र पर सभी व्यवस्था ठीक मिली।
----------------
सुबह 11.00 बजे
केंद्र में प्रतीक्षालय में श्रद्धालुओं के लिए बैठने और आराम करने की व्यवस्था की गई थी। यहां कुछ श्रद्धालु आराम करते नजर आए। जबकि कुछ पास में ही बैठकर खाना खा रहे थे। बाहर पार्किंग होने से वाहन खड़े करने में भी परेशानी नहीं हो रही थी।
---------------
सुबह 11.30 बजे
पंजीकरण केंद्र पर 11 बजे के बाद श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए बहुत कम संख्या में पहुंच रहे थे। इसके बाद श्रद्धालु कम होते चले गए। कुछ ही देर में लाइन में लगकर पंजीकरण हो रहे रहे थे।

-------------
दो हजार बुकिंग का स्लॉट मिला था। सुबह आठ बजे से दोपहर सवा दो बजे तक 1250 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ। अब पंजीकरण कराने वालों की संख्या में कुछ कमी आई है। सभी होटल और धर्मशाला संचालकों से भी अपील की गई है कि वह श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने के लिए केंद्र पर भेजें।
- पूरण सिंह राणा, एसडीएम हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed