फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Symbolic picketing in protest against the reduction of medical facilities

चिकित्सा सुविधाओं की कटौती के विरोध में धरना

Wed, 08 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Symbolic picketing in protest against the reduction of medical facilities
भेल हरिद्वार के मुख्य अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन करते भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भेल मजदूर ट्रेड यूनियन संबद्ध इंकलाबी मजदूर केंद्र ने चिकित्सा सुविधाओं की कटौती के विरोध में बुधवार को बीएचईएल मुख्य अस्पताल के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीएमटीयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीशू कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कटौतियां सरकार के निजीकरण की नीतियों का परिणाम है। उदारीकरण की नीतियों से सीधे मालिक वर्ग को फायदा पहुंच रहा है। बीकेयूएम के अध्यक्ष देबाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि भेल मुख्य अस्पताल में सामान्य बीपी एवं शुगर तक की दवाओं की व्यवस्था नहीं है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था के बड़े खतरे की ओर संकेत कर रही है। बीएमटीयू के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि पूर्व सीएमओ भेल को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि भेल अस्पताल में चिकित्सा सुविधा में लगातार कटौती हो रही है। बीएचईएल के स्वास्थ्य बजट पर कमी मूल रूप से केंद्र सरकार द्वारा चार फीसदी से कम स्वास्थ्य बजट में खर्च करने का परिणाम है। इस दौरान भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राज किशोर, महामंत्री अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष निशू कुमार, सत्यवीर सिंह, प्रचार मंत्री रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, मंत्री अरविंद कुमार समेत, आदेश पालीवाल, राजीव कुमार, नरेश कुमार, लव कुमार, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed