फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sworn to prevent water waste

पानी की बर्बादी रोकने को ली शपथ

Sun, 11 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 11 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
लायंस क्लब भागीरथी हरिद्वार के पदाधिकारियों ने शहर में जगह जगह हो रही पानी की बर्बादी रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अधिष्ठापन समारोह में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान गंगा सभा और हरिद्वार नागरिक मंच सहित अन्य संस्थाओं ने भी इस अभियान में सहयोग देने का निर्णय लिया। समारोह में अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव रचित अग्रवाल व कोषाध्यक्ष हेमंत मेहता और उनकी टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के पूर्व गर्वनर कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि अगला विश्व युद्ध पानी पर होने की आशंका जताई जा रही है। हम सभी को पानी को बचाने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने संकल्प दिलाया कि हर नागरिक अपने घर में अधिक से अधिक पानी बचाने का प्रयास करेगा। विशिष्ठ अतिथि विनोद शर्मा ने शताब्दी वर्ष मना रहे क्लब के सफर को स्वर्णिम बताया। कहा कि इस समय 200 से अधिक देशों में 14 लाख से ज्यादा लोग इस संस्था के माध्यम से समाज सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश ओहरी ने कहा कि जल के संकट पर सभी को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश जैन और गंगा सभा के महामंत्री राम कुमार मिश्रा ने इस अभियान को समर्थन देने की घोषणा की। देहरादून से आई विशिष्ठ अतिथि रेखा गुप्ता ने नए अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और उनके साथियों को शपथ दिलाई। संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।

इस दौरान जगदीश लाल पाहवा, डा. सुनील कुमार बत्रा, दुष्यंत सिंह, विनोद, हेमंत मेहता, निश्चल गुप्ता, महेश गोयल, प्रदीप बंसल, अतुल जैन, दीपक मणि, राजेन्द्र गर्ग, उमेश गोयल, आशुतोष, रवि सिंघल, राहुल बेदी समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed