फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Surendra Koli death case Doctors to submit report today investigation so far suggests suicide

सुरेंद्र कोली की मौत का मामला: आज रिपोर्ट सौंपेंगे डॉक्टर, अभी तक की जांच में आत्महत्या के ही मिले तथ्य

Tue, 22 Sep 2026 02:47 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 02:47 AM IST
सार

निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली उर्फ सदाराम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद तीन दिन की जांच कर अब मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। डॉक्टरों की अभी तक की जांच में आत्महत्या के ही तथ्य मिलने की बात सामने आई है।
 

विज्ञापन
Surendra Koli death case Doctors to submit report today investigation so far suggests suicide
सुरेंद्र कोली - फोटो : संवाद

विस्तार

निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली उर्फ सदाराम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद तीन दिन की जांच कर अब मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। डॉक्टरों की अभी तक की जांच में आत्महत्या के ही तथ्य मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


18 सितंबर को सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने चाय के खोखे में सुरेंद्र कोली संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात मानकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। साथ ही वीडियोग्राफी के बीच पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम के दौरान हुई वीडियोग्राफी का अध्ययन किया। साथ ही गले पर रस्सी के निशान और नाक से खून आने सहित कई बिंदुओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में आत्महत्या के ही तथ्य सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस के सुपुर्द की जाएगी। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहना सही होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed