फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students try to kidnap Srerah

सरेराह छात्र को अगवा करने की कोशिश

Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार।  ज्वालापुर क्षेत्र में सरेराह एक छात्र को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

शंकर आश्रम तिराहे के पास योगी विहार कालोनी है। पेशे से आर्टीफीशियल ज्वैलरी के विक्रेता सुभाष वर्मा कालोनी में परिवार समेत रहते है। छठी कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा स्कूल से घर लौट रहा था। जैसे ही वो स्कूल बस से उतरकर घर की तरफ चलने लगा तब एक महिला ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उक्त महिला जबरन उनके बेटे को खींचकर ले जाना चाह रही थी। बेटे के शोर मचा देने पर जब राहगीर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। व्यापारी ने पास में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग निकाल ली जिसमें महिला साफ दिखाई दे रही है। रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि दुकानदार का अपनी पत्नी से विवाद चला आ रहा है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed