फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Strict action should be taken for throwing dirt in Ganga: DM

गंगा में गंदगी डालने पर हो सख्त कार्रवाई : डीएम

Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken for throwing dirt in Ganga: DM
जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने गंगा में कूड़ा डालने और गोशालाओं का गोबर बहाने पर पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भगीरथ की प्रतिमा लगाने के लिए दो दिन के भीतर जगह चिह्नित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में खंडित मूर्तियों के गंगा में विसर्जित करने से रोकने के लिए श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने लोगों को जागरूक करने का सुझाव दिया। गंगा में गोबर डाले जाने के सवाल पर नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि खड़खड़ी, दुर्गानगर, ज्वालापुर आदि क्षेत्रों में नगर निगम चालान की कार्रवाई कर रहा है। डीएम ने कस्सावान क्षेत्र में मांस की दुकानों और नालों में मांस के अपशिष्ट को लेकर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जानकारी ली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कस्सावान क्षेत्र में मांस की कोई भी अवैध दुकान नई मिली। वहां से निकलने वाला अपशिष्ट नाला नहीं बल्कि कूड़ादान में डाला जा रहा है। जिलाधिकारी ने कस्सावान क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ नीरज कुमार, सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज, परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण (गंगा) पेयजल निगम आरके जैन, ब्रिज इंजीनियर एमके श्रीवास्तव, प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे विचार मंच शिखर पालीवाल, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग के विनय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
क्षतिग्रस्त कैनाल बनेगी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एसटीपी जगजीतपुर से सिंचाई में उपयोग के लिए निर्मित कैनाल क्षतिग्रस्त होने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त कैनाल की मरम्मत के लिए 16 अक्तूबर तक टेंडर किए जाएंगे।

----------------
चंडी पुल के किनारे लगेगी जाली
जिलाधिकारी ने गंगा पर बने पुलों और गंगा किनारे अन्य स्थानों पर ऊंची लोहे की जाली लगाने की जानकारी ली। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने कहा कि चंडी पुल पर लोहे की जाली लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्दी ही जाली लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed