फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Street lights burning for four years without paying bills

ऊर्जा निगम का हाल: जिन पर जिम्मेदारी वही हैं अनजान

Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Street lights burning for four years without paying bills
ऊर्जा निगम का गजब हाल है। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में सैकड़ों स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें जल रही हैं। खास बात यह है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इनके कनेक्शनों का पता ही नहीं और न ही इसका बिल वसूला जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी एक दूसरे के सिर बात डालकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों और चौक पर वर्ष 2018 से स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें जल रही हैं। नगर पालिका की ओर से हर वर्ष इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। चार साल बीत जाने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कभी इनके कनेक्शनों और बिल वसूली के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हालात यह है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। जब इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनको कनेक्शन की कोई जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी एसडीओ दे सकते हैं। जब एसडीओ नीरज कुमार से कनेक्शन को लेकर जानना चाहा तो उन्होंने जेई के ऊपर डाला दिया। जब जेई सन्नी कुमार से कनेक्शन की बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में एसडीओ बता सकते हैं।
विज्ञापन

मामला गंभीर है। यह तो उनके लोकल क्षेत्र का मामला है। ऐसे में उन्हें शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में जल रही लाइटों के कनेक्शन की जानकारी तो होनी चाहिए। इस लापरवाही से उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि रजोरा, अधीक्षण अभियंता, हरिद्वार
पालिका क्षेत्र में जलने वाली हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन नहीं हैं। मैंने हाल ही में पालिका का कार्यभार संभाला है। इसलिए कनेक्शन अभी तक क्यों नहीं लिया गया है। इस पर भी कुछ नहीं कह सकता हूं।
- अंकित राणा, ईओ, नगर पालिका शिवालिकनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed