फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stolen goods recovered from a house under construction, thief arrested

Haridwar News: निर्माणाधीन मकान से चोरी किया गया माल बरामद, चोर गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered from a house under construction, thief arrested
बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण सामग्री चोरी करने वाले एक शातिर कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लगभग 50 हजार रुपये की चोरी की सामग्री बरामद की गई है। हालांकि इस चोरी का मास्टरमाइंड गुड्डु अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बीते दो अगस्त को मेहवड खुर्द नागल निवासी भवन निर्माता ठेकेदार हसीन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके निर्माणाधीन घर से सैटरिंग प्लेट्स, सीमेंट और सरिया चोरी हो गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को एक लोडर चालक से पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि चोरी का सामान हरिआश्रय नगर से उठाकर कबाड़ी शहजाद की दुकान तक पहुंचाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।फिलहाल पुलिस चोरी के मास्टरमाइंड गुड्डु की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed