फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stay away from rumors of end of agitation: Shastri

गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन खत्म होने की अफवाह से सावधान रहें: शास्त्री

Fri, 29 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Stay away from rumors of end of agitation: Shastri
बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना देते किसान । - फोटो : HARIDWAR
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक चैनल और भाजपा कार्यकर्ता अफवाह फैला रहे हैं कि गाजीपुर बॉर्डर पर जल्द ही आंदोलन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, दिल्ली में आंदोलन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा बहादराबाद पर आयोजित धरना स्थल पर उन्होंने किसानों से आंदोलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया। किसान नेता शुभा सिंह ढिल्लो ने उत्तराखंड सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा। गन्ने का भाव कम से कम 500 रुपये क्विंटल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसान और मजदूर भाजपा सरकार का सफाया करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र प्रधान, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर कुमार, अजसवीर सिंह, जसपाल सिंह, जजपाल सिंह, नवजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सागर, बलबीर सिंह, जत्थेदार रूपेश सिंह ढिल्लो, गुरतेज सिंह ढिल्लो, कुलदीप सैनी, चमन लाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed