{"_id":"576596b04f1c1b272a11bfc8","slug":"station-superintendent-of-viral-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन अधीक्षक का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन अधीक्षक का वीडियो हुआ वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर स्टेशन के अधीक्षक नवीन कुमार का शनिवार की शाम एक वीडियो व्हाट्एप ग्रुप पर वायरल होते ही विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए। स्टेशन अधीक्षक पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आने का आरोप लगाते हुए यात्रियों ने इस बात की शिकायत अधिकारियों से की और स्टेशन पर हंगामा काटा। स्टेशन अधीक्षक का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। वहीं डीआरएम का कहना है कि ड्यूटी के दौरान शराब पीना अपराध है। अगर जांच में पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार की शाम ज्वालापुर स्टेशन के अधीक्षक नवीन कुमार का एक वीडियो किसी यात्री ने व्हाट्सएप के एक ग्रुप में डाल दिया। 26 सेकेंड के इस वीडियो में स्टेशन अधीक्षक नवीन कुमार अपनी सीट पर नशे में अचेत पड़े दिखाई दिए। जबकि उनके पैर मेज के ऊपर रखे दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा काटा। जिसके बाद किसी यात्री ने इस वीडियो को वाट्सएप में वायरल कर दिया। यह वीडियो देखते डीआरएम प्रमोद कुमार ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। डीआरएम के अनुसार स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि उनकी दवाई चल रही है। इसलिए उन्होंने दवाई ली है। उन्होंने नशा नहीं किया है।
विज्ञापन