फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State tax department raid in Galla Mandi, stir

गल्ला मंडी में राज्य कर विभाग का छापा, हड़कंप

Thu, 04 Aug 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
State tax department raid in Galla Mandi, stir
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ज्वालापुर सब्जी मंडी परिसर स्थित गल्ला मंडी में छापा मारा। एक आढ़ती की दुकान पर चावल के पांच हजार कट्टों का पुराना स्टॉक मिला है। जिन्हें जीएसटी देने से बचने के लिए छिपाकर रखा था। आढ़ती के कुछ खाते और दस्तावेज सील कर जांच के लिए टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग की टीम ने ज्वालापुर सब्जी मंडी स्थित गल्ला मंडी में छापा मारा। जैसे ही मंडी में विभाग अधिकारी पहुंचे आढ़तियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिकांश थोक व्यापारी अपनी दुकानों के शटर गिराकर चलते बने। एक आढ़ती की दुकान पर दस्तावेज खंगालते हुए सामान की आवक और बिक्री का मिलान किया गया।
विज्ञापन

गोदाम में जांच के दौरान चावल के पांच हजार कट्टे मिले। पूछताछ में व्यापारी ने चावल का पुराना स्टॉक बताया है। जिसके बाद इसका पूरा रिकॉर्ड टीम ने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही कुछ खाते व दस्तावेज भी सील करने के बाद टीम ने कब्जे में ले लिए। अब नए नियम के मुताबिक चावल के कट्टों पर जीएसटी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में कुछ दुकानों पर जांच की गई है। एक दुकान पर जांच के दौरान चावल के कट्टे मिले हैं। जो पुराना स्टॉक है। इसके साथ ही कुछ खाते व दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed