फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State's longest bridge to be built on river Ganga

गंगा पर बनेगा प्रदेश का सबसे लंबा पुल

Tue, 22 Feb 2022 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
State's longest bridge to be built on river Ganga
हरिद्वार के ड्रीम प्रोजेक्ट रिंग रोड की आखिरी चरण की बाधा भी दूर हो गई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से गंगा पर बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे पुल को स्वीकृति दे दी है। रिंग रोड के पहले चरण में 15 किमी 300 मीटर लंबे फोरलेन निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड का चयन हो गया है। अप्रैल से निर्माण शुरू हो जाएगा और करीब दो साल में पूरा होगा।
विज्ञापन

रुड़की से बिजनौर की आवाजाही के लिए वाया हरिद्वार होकर आनाजाना पड़ता है। इससे हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ता है। पर्व स्नानों पर चंडी पुल पर हर समय जाम लगता है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रिंग रोड निर्माण की दूरगामी योजना बनाई है। रिंग रोड दो चरणों में तैयार होनी है। रिंग रोड का पहला चरण बहादराबाद बाईपास से शुरू होगा और श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंजनी चौकी एनएच 74 पर खत्म होगा। इससे हरिद्वार-दिल्ली हाईवे के वाहन सीधे नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे के लिए आवाजाही कर पाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक प्रदीप गुंसाई के मुताबिक रिंग रोड के पहले चरण के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड का चयन हो गया है। इसकी लागत 1100 करोड़ होगी। हालांकि, पूर्व में 1566 करोड़ इसकी अनुमानित लागत थी। एजेंसी से अनुबंध होते ही अप्रैल से निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के अभियंता कपिल जोशी ने बताया कि गंगा पर 3.5 किमी लंबा (एप्रोच समेत) पुल बनेगा। पुल को मेजर ब्रिज नाम दिया गया है। एप्रोच छोड़कर पुल की लंबाई 2.561 किमी होगी। यह पुल उत्तराखंड में सबसे लंबा वाहनों के आवाजाही करने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल जोशी ने बताया कि पुल और रिंग रोड 45 मीटर चौड़ी होगी। फोरलेन पर दोनों तरफ सर्विस रोड बनेगी। सर्विस रोड में जगह-जगह शॉपिंग सेंटर निर्माण की योजना भी है। वाहनों की रिपेयरिंग की दुकानों के अलावा फास्ट फूड कार्नर खुलेंगे। इनका निर्माण और आवंटन एनएचएआई करेगी। कई गांवों से होकर रिंग रोड गुजरेगी। इसके लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चालीस फीसदी किसानों को 120 करोड़ का मुआवजा भी वितरण हो चुका है।
हरिद्वार में रिंग रोड का निर्माण अप्रैल से शुरू हो जाएगा। दो चरणों में रिंग रोड बनाई जाएगी। पहले चरण में 15 किमी 300 मीटर निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को टेंडर हो गया है। एजेंसी से निर्माण के लिए करीब दो साल का अनुबंध किया जाएगा।
- प्रदीप गुंसाई, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई
रिंग रोड के पहले चरण का बजट 1566 करोड़ रुपये था। बजट में कटौती होकर अब 1100 करोड़ है। हरिद्वार-दिल्ली हाइवे को नजीबाबाद-हरिद्वार को जोड़ने के लिए गंगा पर 3.5 किमी लंबा (एप्रोच समेत) पुल बनाया जाएगा। यह पुल प्रदेश का सबसे लंबा पुल होगा।

- कपिल जोशी, अभियंता एनएचएआई
जमीनों की कीमतों में उछाल
प्रस्तावित रिंग रोड ने क्षेत्र में जमीनों की कीमतों को आसमान पहुंचा दिया है। बहादराबाद से जिन गांवों से होकर रिंग रोड प्रस्तावित है, वहां जमीनों की कीमतों में तेजी है। किसान आदेश सैनी ने बताया कि रिंग रोड से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गांवों को जोड़ने वाले रिंग रोड के कट के आसपास तरह तरह की दुकानें खुल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed