फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State government is corrupt and murderous: Pritam Singh

सरकार के संरक्षण में हुआ कोरोना जांच घोटाला: प्रीतम

Sat, 26 Jun 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
State government is corrupt and murderous: Pritam Singh
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ में कोविड की फर्जी जांच होने से देशभर में कोरोना संक्रमण फैला। कोरोना महामारी से हजारों लोगों की जानें र्गइं। इसलिए राज्य सरकार पर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार को भ्रष्ट और हत्यारी करार देते हुए आरोप लगाया कि कोराना टेस्टिंग घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ। खुलासा होने पर सरकार अब जांच के नाम पर लीपापोती करने में लगी है। घोटालों की परतें खोलने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के जज की देखरेख में मामले की जांच हो।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गंगा किनारे सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि फर्जी जांच से कोरोना संक्रमण फैला। प्रदेश और देश के लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार ने ऐसी एजेंसी को कोरोना जांच करने के लिए टेंडर दे दिए, जो सक्षम नहीं थी। इसलिए कोरोना जांच कराए जाने के लिए छोड़े गए टेंडरों में साफ तौर पर राजनीति की बू आ रही है। उन्होंने सवाल किया कि जो एजेंसी सक्षम नहीं थी, उसे कुंभ जैसे विश्व स्तरीय आयोजन में कोरोना जांच का कार्य क्यों दिया गया। अब एजेंसी भी कह रही है कि गड़बड़ी उन्होंने नहीं बल्कि जांच करने वाली लैब ने की है। इससे साबित हो रहा है कि सब कुछ सरकार की मिलीभगत से हुआ है।
विज्ञापन

--
शराबियों का अड्डा बन गया आस्था पथ
प्रीतम सिंह ने कहा कि कुंभ मेले में करोड़ों की लागत से जो आस्था पथ बनाया गया, वह आज जुआरियों, शराबियों और गलत धंधों का अड्डा बन गया है। कई प्रोजेक्ट बरसात में धराशायी हो गए हैं। भाजपा सरकार के सभी घोटालों को कांग्रेस उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस लगातार सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऊषा ब्रेको प्रकरण पर भी दूंगा धरना : प्रीतम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा की मौजूदगी में मनसा देवी रोपवे की ऊषा ब्रेेको कंपनी की लीज बढ़ाई गई। नगर निगम बोर्ड में भाजपा का बहुमत है। इसमें करोड़ों रुपये के लेनदेन की बातें सामने आ रही हैं। यदि यह सही है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चाहे वह किसी भी पार्टी के लोग हों। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।
--
‘जनता के बीच ले जाएं भाजपा के काले कारनामे’
कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के काले कारनामों को जनता के बीच ले जाएं। भाजपा सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को भारी कमीशन लेकर ठिकाने लगाने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ता सरकार के ये मंसूबे पूरे न करने के लिए जनता को जागरूक करें।
--
उपवास कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, मेयर अनीता शर्मा, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, रणजीत रावत, शूरवीर सिंह सजवाण, राजेंद्र साह, राजकुमार, तिलकराज बेहड़, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रामयश सिंह, विमला पांडे, यशवंत सैनी, गरिमा दसौनी, रवि कश्यप, प्रदीप चौधरी, शुभम अग्रवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, शैलेंद्र सिंह, नईम कुरैशी, राजेश रस्तोगी।

--
जिला मुख्यालयों पर 27 को फूंकेंगे सरकार का पुतला
प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़े की जांच यदि हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराने की मांग नहीं मानी गई तो प्रदेश सरकार का पुतला सभी जिला मुख्यालयों पर फूंका जाएगा। यही नहीं, गांव-गांव तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूरे घोटाले को जनता के सामने लाया जाएगा। इसके लिए पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय के बाद सभी विधानसभा, ब्लॉक और तहसील स्तर पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed