फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Started making passes for home

घर जाने के लिए बनाने लगे पास

Thu, 30 Apr 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Started making passes for home
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पास बनवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद शहर और आसपास के इलाकों में रह रहे बाहरी प्रदेशों के लोगों ने घर वापसी के लिए पास बनवाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोगोें ने पास के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किया। यहां दिनभर लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के बाद से हरिद्वार में फंसे लोगों को घर लौटने की उम्मीद जगी है। मालूम हो कि हरिद्वार में यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में मजदूर भी फंसे हैं। महाराष्ट्र के 70 यात्री तो घर भेजने के लिए घरना प्रदर्शन कर चुके हैं। बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी करने के बाद उत्साहित लोगों ने पास बनवाने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र निवासी हरिदास ने बताया कि नए आदेश से उनके साथ आए 70 परिवारों को जाने का अवसर मिलेगा। हरिद्वार में पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, उत्तरकाशी समेत कई जनपदों के लोग भी फंसे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल का कहना है कि पास बनाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। लोगों को भेजने के लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाद ही लोगों को भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed