{"_id":"628e430b44312d521b13d7c4","slug":"spiced-hot-chillies-also-showed-their-attitude-haridwar-news-drn4127322180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसालों पर महंगाई ने मार दी रसोई में दाल के तड़के की महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसालों पर महंगाई ने मार दी रसोई में दाल के तड़के की महक
विज्ञापन
रसोई गैस और सरसों के तेल के बढ़ते दामों के बाद अब रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। इसका सीधा असर किचन के जायके पर पड़ा है और खाना बेस्वाद होने लगा है। बीते 20 दिनों में जीरा, इलायची, मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च और अन्य सभी मसालों के दामों में खासा इजाफा हुआ है।
बढ़ती महंगाई से अब मसाले भी अछूते नहीं रहे हैं। मिर्च, जीरा, बड़ी इलायची सहित अन्य मसालों के दाम काफी बढ़ गए हैं। इस महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम, कम पैदावार और माल भाड़ा बढ़ने से तेजी आ रही है। लाल मिर्च महंगाई से महंगी हो गई तो काली मिर्च के भाव बढ़ गए हैं। वैसे, बाजार में मसालों की कोई कमी नहीं हैं। शहर के कनखल व ज्वालापुर में स्थित मसाले के थोक कारोबारियों का कहना है कि मिर्च की मांग बढ़ने से तमिलनाडु के व्यापारियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल डीजल के दामों से माल भाड़ा बढ़ा तो इसका असर भी मसालों के दामों पर पड़ा है। हरिद्वार के के थोक विक्रेताओं का कहना है कि माल पर भाड़ा बढ़ जाने के कारण मसालों की दर बढ़ गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की मिर्च की फसल में कीड़े लगने से दाम दोगुने हो गए हैं।
पैक मसालों में भी आई तेजी
खुले मसालों की तरह विभिन्न कंपनियों के पैक मसालों में भी जबरदस्त तेजी बनी हुई है। पिछले एक साल में धनिया, हल्दी, मिर्च सहित गरम मसाले के पचास और सौ ग्राम के पैकेट में 10 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि रेडीमेड मसाले होने की वजह से इनकी बिक्री ठीक-ठाक है, लेकिन, स्वाद के शौकीन खुले मसाले पसंद करते हैं
विज्ञापन
मसाला- 29 दिन पहले - अब
धनिया- 100- 160 रुपये
लाल मिर्च- 180 - 240 रुपये
काली मिर्च- 500 - 600 रुपये
जीरा 220 - 260 रुपये
गर्म मसाला- 880- 1000 रुपये
बड़ी इलायची- 700- 800 रुपये
हल्दी 100- 120 रुपये
सौंफ- 100-140 रुपये
राई- 100-150 रुपये
जावित्री- 2000-2200 रुपये
जायफल-600-800 रुपये
हींग-बीस हजार-तीस हजार रुपये
नोट-सभी भाव किलो में हैं।
- काली मिर्च, धनिया, जीरा, गर्म मसाला लगभग सभी के दाम बढ़ गए हैं। कम पैदावार और मौसम के अलावा माल भाड़ा बढ़ने का भी असर हुआ है।
- रामप्रकाश गोयल, किराना व्यापारी कनखल