{"_id":"620a6fd3d11c5328f913821d","slug":"speculations-of-victory-and-defeat-kept-happening-outside-the-polling-stations-haridwar-news-drn404084330","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों के बाहर लगते रहे हार-जीत के कयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों के बाहर लगते रहे हार-जीत के कयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मतदान के दौरान अधिकांश केंद्रों के बाहर लोगों का जमघट लगा रहा। हार-जीत के कयास लगते रहे। कहीं तीखी बहस हुईं तो कहीं हंसी के ठहाके लगते दिखे। सोमवार को हुए मतदान केंद्रों पर कम मतदाता थे, लेकिन बाद में भीड़ बढ़ती गई। मतदान केंद्रों के बाहर चाय की दुकानों पर लोगों के टोह लेने में लगे रहे। मतदान को लेकर किसके पक्ष में है माहौल, इसकी जानकारी लेते रहे। किसी मतदान केंद्र पर किसी टक्कर है।
विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के दौरान विशेष उत्साह के साथ लोग मतदान करने के लिए कतारों में खड़े हुए थे। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में माहौल पूरी तरह शांत था। लोग खुलकर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में बोलने से कतरा रहे थे। सर्दी में हो रहे चुनावों के गर्म माहौल में मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ रही। हर कोई अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा था।
वहीं प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों से वोटरों के मन की टोह लेने में जुटे रहे। मतदान केंद्रों के बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान होने की बात करते हुए नजर आए। वहीं कोई कहता कि इस बार चुनाव कांटे का है। किसी की भी जीत स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। जिले भर के सभी मतदान केंद्रों के बाहर लोग प्रत्याशियों की हार-जीत के कयास लगाते देखे गए। समर्थकों ने अपने पक्ष में रुझान बताकर प्रत्याशियों को खुशी दी।