फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Some people want to destroy the property of the arena

मुख्यमंत्री ने दिया निर्मल अखाड़े की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन: महंत जसविन्दर

Sun, 12 Dec 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Some people want to destroy the property of the arena
बैठक के दौरान मौजूद श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत । - फोटो : HARIDWAR
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अखाड़े व अखाड़े की एक्कड़ कला स्थित शाखा पर अवैध रूप से कब्जा कर संपत्ति को खुर्दबुर्द करना चाहते हैं। जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कनखल स्थित अखाड़े में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि निर्मल अखाड़ा निर्मल संप्रदाय की प्रमुख संस्था है। जिसका संचालन नियमों व उपनियमों के तहत किया जाता है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह अखाड़े के अध्यक्ष हैं। देश के विभिन्न राज्यों में अखाड़े की शाखाएं स्थित हैं। देश का समस्त निर्मल संप्रदाय श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह के नेतृत्व में एकजुट है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व षड्यंत्र के तहत अखाड़े पर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ स्थानीय संत भी कब्जे की फिराक में लगे असामाजिक तत्वों का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व निर्मल अखाड़े के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें सभी तथ्यों से अवगत कराया है व कब्जे की फिराक में लगे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर मुख्यमंत्री ने अखाड़े को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि कब्जे की फिराक में लगे सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड के बाजपुर में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। महंत परमिंदर सिंह व महंत सतनाम सिंह ने कहा कि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह के नेतृत्व में अखाड़ा धार्मिक व सामाजिक सेवा में योगदान कर रहा है। इस दौरान महंत सुखजीत सिंह, महंत अमनदीप सिंह, संत सुखप्रीत सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत गज्जन सिंह ज्ञानी, महंत खेम सिंह, संत जसकरण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed