{"_id":"6313986119ae3068dd7dd6f9","slug":"small-businessmen-opened-front-against-chopra-haridwar-news-drn4217499118","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय चोपड़ा के खिलाफ लघु व्यापारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय चोपड़ा के खिलाफ लघु व्यापारियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के खिलाफ हरिद्वार के कुछ लघु व्यापारियों ने शनिवार को नगर निगम में आयोजित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद मोर्चा खोल दिया। व्यापारियों ने चोपड़ा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चोपड़ा पर बाहरी लोगों से पैसे लेकर खोखे आवंटित करवाने का आरोप लगाया।
शनिवार को नगर निगम में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में चार प्रस्तावों पर टीवीसी ने अंतिम मुहर लगाई। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद अन्य विभागों के अधिकारियों एवं लघु व्यापारियों ने चारों एजेंडों पर सहमति जताई गई। इसमें से प्रमुख कोतवाली ज्वालापुर से पुल जटवाड़ा तक के स्थल पर वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए वेंडर की सूची के चयनित करने पर सहमति बन गई। बैठक खत्म होते ही बाहर खड़े लघु व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा को घेर लिया। गुस्साए व्यापारियों और चोपड़ा के बीच जमकर बहस भी हुई। लघु व्यापारियों का आरोप था कि संजय चोपड़ा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में बाहरी लोगों को पैसा लेकर बसा रहे हैं। वहीं प्रदेशाध्यक्ष संजय चोपड़ा का कहना है कि कुछ लोग बेवजह उनका विरोध करवा रहे हैं, जबकि वह खोखा पटरी वालों के हितों में लंबे समय से काम करते आ रहे हैं। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से नकारा है।
शनिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक नगर निगम में हुई। इसमें चार प्रस्तावों पर मुहर लगी। चिन्हित वेंडिंग जोन को लेकर कार्य में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में अलग-अलग स्थानों पर चिन्हित वेंडिंग जोन की कार्रवाई तेज करने, उक्त स्थानों से अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन के व्यापारियों को समस्याओं से कमेटी को अवगत कराने आदि मुद्दों पर चर्चा करने के बाद प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सिंचाई विभाग के डीआरओ शेषनाथ यादव, लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद