{"_id":"5d7fd1fe8ebc3e01390a792a","slug":"sit-asks-50-questions-to-joint-director-haridwar-news-drn319869883","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक से एसआईटी ने पूछे 50 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक से एसआईटी ने पूछे 50 सवाल
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले में घेरे में आए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल सोमवार को एसआईटी के सामने पेश हुए। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में एसआईटी ने 50 सवाल पूछे, लेकिन अधिकांश के जवाब संयुक्त निदेशक नहीं दे सके। लंबी पूछताछ के बाद एसआईटी ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तब उन्हें हाजिर होना होगा।
हाईकोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल को एसआईटी के समक्ष पेश होने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके वह एसआईटी से बचते फिर रहे थे। एसआईटी उनके घर से लेकर कार्यालय तक में नोटिस चस्पा कर चुकी थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नौटियाल एसआईटी के समक्ष पिछले दिनों पेश हुए थे, जिन्हें सोमवार को बुलाया गया था। सोमवार को संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल रोशनाबाद में एसआईटी कार्यालय पहुंचे। विवेचनाधिकारी एएसपी आयुष अग्रवाल की अगुवाई में एसआईटी की टीम ने संयुक्त निदेशक से एक एक कर सवाल पूछना शुरू किए। कुछ सवाल के जवाब वह देते रहे लेकिन अधिकांश के जवाब देते नहीं बने। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में उनसे 50 सवाल पूछे गए। इसके बाद एसआईटी ने उन्हें वापस भेज दिया। एएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त निदेशक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, उन्हें हिदायत दी गई कि जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो उन्हें आना होगा।