{"_id":"5fcd20608ebc3ecfc93e9b90","slug":"sikh-society-prayed-to-save-from-corona-haridwar-news-drn3639194182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand :कोरोना से बचाने के लिए सिख समाज ने की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand :कोरोना से बचाने के लिए सिख समाज ने की अरदास
Mon, 07 Dec 2020 11:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक जयंती 2020
- फोटो : Facebook/Dharam Seva Records
कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चंडीगढ़ से आए हजूरी रागी हरजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, मनी सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
उन्होंने संगीतमय तरीके से गुरुनानक देव और उनकी बहन नानकी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव ने बचपन से ही भगवान की आराधना में लग गए थे। उन्होंने देश विदेश में धर्म का प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन
निर्मल संतपुरा आश्रम के परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता था। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए संगत कम बुलाई गई। पूरे विश्व को कोरोना महामारी से बचाने की अरदास की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने सभी धर्मों का सम्मान करने का उपदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर मनुष्य अपना जीवन संवार सकता है। इस अवसर पर संत बलजिंदर सिंह, मोहन सिंह, तीर्थसिंह, मंजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सुनील कुमार अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा, पार्षद नितिन माना, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, प्रदीप चौधरी, महेंद्र अरोड़ा, मनीष गुप्ता, उत्तरांचल पंजाबी महासभा से हिमांशु चोपड़ा, जितेंद्र सहगल, केशव तनेजा, राम अरोड़ा, जसबीर सिंह, गुरचरण वालिया आदि उपस्थित थे।