फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sidkul-Dhanori double lane road to be built by October 20

सिडकुल-धनौरी डबललेन सड़क अक्टूबर 20 तक बनेगा

Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sidkul-Dhanori double lane road to be built by October 20
सिडकुल से धनौरी तक डबललेन सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 10 किलोमीटर सड़क अक्तूबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद सिडकुल और भेल मालवाहक वाहन इस मार्ग से दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन

सिंचाई खंड हरिद्वार ने डबललेन सड़क में आ रहे पेड़ों की कीमत और कटवाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपया वन विभाग को दे दिया है और डेढ़ लाख रुपये बिजली के खंभों की शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम को देने जा रहा है। अगले महीने अक्तूबर में सड़क निर्माण का काम प्रारंभ कराने की तैयारी है और अक्तूबर 2020 में बनकर तैयार हो जाएगी। डबललेन सड़क निर्माण की योजना कुंभ 2021 की कार्ययोजना के प्रथम वरीयता के कार्यों में स्वीकृत है। इससे पहले अर्द्धकुंभ 2004, कुंभ 2010 और अर्द्धकुंभ 2016 में भी इस सड़क को बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वन विभाग ने पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं दी थी। अब वन विभाग से हरी झंडी मिल चुकी है। पेड़ों की कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपये का भुुगतान किया जा चुुुुका है।
विज्ञापन

स्नान पर्व और कांवड़ में उद्योग नहीं होंगे प्रभावित
अभी तक बड़े स्नान पर्व और कांवड़ मेले के दौरान मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है। सिडकुल-धनौरी डबललेन सड़क बनने के बाद मालवाहक वाहनों की आवाजाही बराबर होती रहेगी और औद्योगिक इकाइयों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडकुल-धनौरी डबललेन सड़क की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। सिडकुल से गंगनहर को क्रास करने के लिए एक पुल और दो स्थानों पर रपटे भी बनाने होंगे। अक्तूबर 2020 में इस सड़क पर सिडकुल के वाहन चलने लगेंगे।
- पुरुषोत्तम अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed