फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sidewalk roads will be pothole free, headquarter approves Rs 3.86 crore

Haridwar News: सिडकुल की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, मुख्यालय ने स्वीकृत किए 3.86 करोड़

Wed, 13 Nov 2024 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sidewalk roads will be pothole free, headquarter approves Rs 3.86 crore
सिडकुल। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बदहाल मुख्य और आंतरिक सर्विस रोड आगामी सप्ताह से गड्ढा मुक्त होनी शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के सर्वे और स्टीमेट पर सिडकुल मुख्यालय ने गड्ढा मुक्त सड़क का 3.86 करोड़ रुपये बजट भी स्वीकृत कर दिया है। इस बजट में सिडकुल की करीब 65 किलोमीटर सड़कों के गड्ढ़े भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते माह प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे।

बता दें कि सिडकुल की मुख्य और आंतरिक सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कामगार और पैदल राहगीर या वाहन चालक संभलकर न चलें तो जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। सिडकुल औद्योगिक संगठन ने कहा कि सिडकुल में अधिकांश सड़कों की निर्माण के बाद मरम्मत तक नहीं हुई। जगह-जगह बने गड्ढे रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देते हैं। इसके चलते कामगारों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


औद्योगिक संगठन का कहना है कि बाहरी राज्यों और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिदिन तीन सौ से ज्यादा भारी वाहनों की आवाजाही बाहरी राज्यों में होती है। गड्ढ़ों के कारण वाहनों के एक्सल टूटने ओर उनमें अन्य खराबी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीते साल भी लोक निर्माण विभाग ने सिडकुल में कई सड़कों का डामरीकरण और सड़कें गड्ढा मुक्त की थी लेकिन, कई सेक्टरों में काम को रफ्तार नहीं मिल पाई थी।

बता दें कि सिडकुल में करीब छह सौ छोटे-बड़े उद्योग है। इनमें दो लाख से ज्यादा कामगार कार्यरत हैं। जो सुबह-शाम आवागमन करते हैं।

-----------------

मुख्य और आंतरिक सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढ़े बने हुए हैं। सड़कों की हालत बद से बदतर पड़ी हुई है। एक कामगार के साथ छोटी सी दुर्घटना होने पर प्रोडक्शन पर खासा असर पड़ता है। जिसका खामियाजा उद्योगों को भुगतना पड़ता है।

धीरेंद्र सिंह चौहान, डीजीएम किरभी कंपनी
---------------

सिडकुल-प्रशासन की तरफ से सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने को लेकर पत्र मिला था। सड़कों का सर्वे कर लिया गया है। बजट डिमांड लेटर भी सिडकुल को भेजा गया है। बजट मिलते ही आगामी एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर गड्ढ़े भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

जितेंद्र सिंह पंवार, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार

---------------

बीते वर्ष कई किलोमीटर सड़कों का डामरीकरण और गड्ढा मुक्त कराया था। जो सड़के छूट गई अथवा टूट गई है। उनको गड्ढा मुक्त करने का 3.86 करोड़ रुपये बजट मुख्यालय ने स्वीकृत कर दिया है। पीडब्ल्यूडी को पहली किस्त डिमांड अनुरूप जारी की जा रही है। सम्भवतः आगामी सप्ताह में कार्य शुरू हो जाए।
गिरधर सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed