फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SIDCUL: Maintenance charge increased for the first time, entrepreneurs protested

सिडकुल : पहली बार मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाया, उद्यमियों ने किया विरोध

Mon, 01 Jul 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
SIDCUL: Maintenance charge increased for the first time, entrepreneurs protested
सिडकुल। सिडकुल की स्थापना के बाद पहली बार सिडकुल प्रशासन ने 33-50 प्रतिशत मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाया है। अचानक चार्ज बढ़ने से बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र और सिडकुल के उद्यमी नाराज हैं। उन्होंने मामले में सीएम से हस्तक्षेप किए जाने की मांग को लेकर मुलाकात का समय मांगा है।
विज्ञापन

उद्यमियों का तर्क है कि सिडकुल प्रशासन की तरफ से 7.5 प्रतिशत मेंटीनेंस फंड के नाम पर क्षेत्र में स्थापित उद्योगों से भारी भरकम धनराशि एकत्रित की जाती है, लेकिन उसके सापेक्ष मेंटीनेंस के काम धरातल पर दिखाई नहीं देते हैं। सड़क टूटी पड़ी हुई है। स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। नालियों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। औद्योगिक क्षेत्रों की अन्य समस्या का निस्तारण भी नहीं हो रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि मेंटेनेंस के नाम पर एकत्रित धनराशि कहां खर्च की जा रही है। उद्यमियों का कहना है कि मेंटीनेंस फंड को खर्च करने का ब्यौरा तक कमेटी से छुपाया जाता है, जबकि कमेटी गठन के दौरान तय किया गया था कि बिना कमेटी की सहमति के कोई भी फंड जारी नहीं किया जाएगा। अब सिडकुल प्रशासन पर बिना किसी पूर्व सूचना और उद्यमियों से मीटिंग किए बगैर मेंटेनेंस चार्ज को 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इससे उद्यमियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

अचानक मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाकर नौ रुपये कर दिए गए हैं। सिडकुल और बहादराबाद में छोटी-बड़ी करीब साढ़े नौ सौ से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं। करोड़ों रुपये वसूलने के बावजूद भी सिडकुल प्रशासन फैक्टरियों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा रहा है। सड़कों की मरम्मत तक नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमेश कपूर, अध्यक्ष सिडकुल एंटरप्रन्योर वेलफेयर एसोसिएशन
जब सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में मेंटेनेंस का काम कर ही नहीं रहा है तो 50 प्रतिशत चार्ज बढ़ाने का क्या मतलब है। पहले दिया हुआ मेंटनेंस ही सिडकुल ने खर्च नहीं किया है। यही कारण है कि इसका विरोध कर रहे हैं।
सुनील कुमार पांडे, अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल एरिया वेलफेयर एसोसिएशन बहादराबाद
सिडकुल प्रशासन प्रतिवर्ष मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये एकत्रित करता है, लेकिन सड़कों और नालियों की मरम्मत नहीं की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सिडकुल से एकत्रित मेंटीनेंस चार्ज की धनराशि सिडकुल के विकास कार्यों में ही खर्च किया जाएगा।

लोकेश चौधरी,
सिडकुल की स्थापना के बाद पहली बार बोर्ड की बैठक में उच्च स्तर पर मेंटनेंस बढ़ाया गया है। इसको वापस लेना या नहीं लेना उच्च स्तर पर निर्णय होता है। सिडकुल में स्ट्रीट लाइट, पीने का पानी, साफ-सफाई आदि कार्य समय से पूरे हो रहे हैं।

गिरधर सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed