{"_id":"6af8571d5ffd05cfaf0835cc","slug":"hec-college-finishes-third-in-inter-college-badminton-tournament-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156636-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचईसी कॉलेज रहा तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचईसी कॉलेज रहा तृतीय
Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
- क्वार्टर फाइनल में राजकीय पीजी कॉलेज डाकपत्थर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
हरिद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी की ओर से पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हरिद्वार की पुरुष टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के टीम इवेंट में एचईसी की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में राजकीय पीजी कॉलेज जहरीखाल और क्वार्टर फाइनल में राजकीय पीजी कॉलेज डाकपत्थर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम में भविष्य जोशी, भार्गव, राघव, अमन और विशु सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
स्पोर्ट्स इंचार्ज शशांक गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में अब एकल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें संस्थान के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।