फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Mahant Narendra Giri cannot commit suicide

‘आत्महत्या नहीं कर सकते श्रीमहंत नरेंद्र गिरि’

Thu, 30 Sep 2021 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shri Mahant Narendra Giri cannot commit suicide
भारतीय अखाड़ा परिषद के ब्रह्मलीन अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज को श्रद्धाजंलि देते संत ? - फोटो : HARIDWAR
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों सहित विहिप कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीमहंत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री अग्रेसन आश्रम में हुए कार्यक्रम में निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि इतने कमजोर नहीं थे जो उनकी मृत्यु इस प्रकार हो। उन्होंने कहा कि जो दिख रहा है वह है नही और जो है वह दिख नहीं रहा है। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहते हुए सभी को साथ लेकर चले। एकजुटकर कुंभ का सफल संचालन किया।
विज्ञापन

निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि जीवट व्यक्तित्व के धनी थे। महामंडलेश्वर डॉ. प्रेमानंद ने कहा श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु जिन परिस्थितियों में हुई है, वह सबको चौंकाने वाली है। श्रीमहंत विष्णु दास ने विश्वास जताया कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत का रहस्य सीबीआई जल्द खोलेगी। इस मौके पर महंत रविंद्र शास्त्री, बाबा हठयोगी, महंत दिनेश दास, आचार्य पुष्पेंद्र पुरी, महंत प्रहलाद दास, स्वामी प्रकाशानंद, महंत प्रेमदास, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राकेश बजरंगी, आरएसएस के जिला संचालक रोहिताश चौहान, रमेश उपाध्याय, अनिल गुप्ता, डा. रतनलाल, अमित शर्मा, पंकज चौहान, वीर सेन मानव, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान, सतीश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैय्यर, पार्षद अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed