{"_id":"5797a56c4f1c1b012021e098","slug":"shopkeepers-in-dispute-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में दुकानदार पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में दुकानदार पर किया फायर
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। कस्बा क्षेत्र में मामूली विवाद में एक दुकानदार पर युवक ने फायर कर दिया। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के रहने वाले मोहित मित्तल पुत्र पुरुषोत्तम मित्तल की जनरल स्टोर की दुकान है। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले सचिन पुत्र बचन चौहान ने सोमवार की शाम मामूली विवाद के बाद उस पर देसी तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन गोली दुकानदार के पास से होकर गुजर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि दुकानदार के दोस्त सागर मित्तल से आरोपी का विवाद चला आ रहा है, इसलिए ही दुकानदार पर फायर किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन