{"_id":"61cf1af7b5137a0dab06398d","slug":"shivani-won-bronze-in-boxing-haridwar-news-drn4003585118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग में शिवानी ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग में शिवानी ने जीता कांस्य
विज्ञापन
शिवानी
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल की छात्रा शिवानी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतकर विवि का गौरव बढ़ाया है।
एलपीयू, फगवाड़ा में 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी (महिला वर्ग) की बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें 45-50 वेट कैटेगरी में शिवानी ने विवि के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया। अपने पूल में सोनिया गुनई, प्रीतिपाल, आरती और रिंकी किशोर को हराकर कांस्य पदक जीता। शिवानी विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के बीपीईएस पाठ्यक्रम एवं कन्या गुरुकुल परिसर में प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत है। विवि कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने शिवानी को बधाई दी। उन्होंने शिवानी की जीत से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शिवानी के विवि परिसर पहुंचने पर उसको सम्मानित किया जाएगा।
कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने शिवानी इसजीत से प्रेरित होकर आगामी प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक को स्वर्ण में बदलने के लिए अधिक परिश्रम करेगी। वित्त अधिकारी प्रो. वीके सिंह, प्रो. श्यामलता जुयाल, चयन समिति की अध्यक्ष प्रो. सुचित्रा मलिक, डा. बिंदु अरोड़ा, डॉ. बिंदु मलिक, विवि क्रीड़ा सचिव डॉ. अजय मलिक और डॉ. शिव कुमार चौहान ने शिवानी को बधाई दी है।